सोनीपत जिले के बारे मे
स्थापना -22 दिसंबर 1972 नामकरण- महाभारत कालीन नाम सोन प्रस्थ से |
उपमंडल -सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखोदा |
तहसील- सोनीपत, गोहाना गननोर, खरखोदा।
उप तहसील- खानपुर कला। खंड- सोनीपत, गोहाना ,गन्नौर, खरखोदा, मुंडलाना, कथुरा।
जनसंख्या -1450000
क्षेत्रफल -21 22 वर्ग किलोमीटर ।
लिंगानुपात -856/1000 साक्षरता दर -80.53 %
ऐतिहासिक तथ्य -
महाभारत काल में दुर्योधन ने युधिष्ठिर को 5 गांव प्रदान किए इनमें वर्तमान सोनीपत
(सोनपरस्त) भी था इसके अलावा (पनप्रस्थ )पानीपत ,तिलपत, बागपत, इंद्रप्रस्थ थे।
1192 के तराईन युद्ध की शुरुआत गोहाना से हुई तथा यही पृथ्वीराज चौहान का सेनापति दरिया सिंह मारा गया था ।
गोहाना की दो प्राचीन नाम गउ धमना व गवम भावना थे।
हरियाणा में सर्व प्रथम जबरदस्ती मुसलमान राजपूत तेज सिंह 1238 व फेरलमल 1239 को गुलाम वंश के दौरान गोहाना में इन दोनों को मुसलमान बनाया गया।
हरियाणा में हिंदू मंदिरों को 1352 के आसपास फिरोजशाह तुगलक ने तुड़वाया।
पुष्यभूति वंश का शासक सोनीपत में ही में भी था इस बात की पुष्टि ताम्र
अभिलेख करता है।
महाभारत के समय सोनीपत राजा चकवा वेत की राजधानी थी।
सुध गांव से शुंग कालीन फलक प्राप्त हुई है ।
1797 में मराठों ने जॉर्ज थॉमस को सोनीपत ,पानीपत व करनाल नामक तीन परगने दिलवाए।
अकबर ने 16 वी सताब्दी में सोनीपत के अकबरपुर बरोटा गांव को बसाया और यही अकबरी दरवाजे अथवा इरावती दरवाजे का निर्माण करवाया ।
1871 में सोनीपत से 1200के लगभग यूनानी-बेट्रीयाइ शासकों की दिरहम (एक प्रकार की
मुद्रा) प्राप्त हुई हैं।
सोनीपत से 1857 की क्रांति का नेता बिशारत अली था।
अन्य तथ्य-
सोनीपत जिला रोहतक से अलग किया गया ।
सोनीपत को सुनहरी नगरी भी कहा जाता है।
सोनीपत में एटलस साइकिल उधोग की स्थापना1951 में हुई।
इसके अलावा यहां पर दो प्रमुख उधोग कोहिनूर फूड्स(चावल से सम्बंधित ) व हरियाणा बिवरेज
(मादक पेय पदार्थ ) प्रसिद्ध उद्योग है।
सोनीपत में 2022 तक मेट्रो चलाने या सेवा सुरु करने का लक्ष्य रखा है।
भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय2006 में खानपुरा कला में हरियाणा का पहला विश्वविद्यालय बना।
रेल कोच कारखाना सोनीपत में प्रस्तावित है।
मोतीलाल नेहरू विश्वविद्यालय राई में स्थित है।
हरियाणा का पहला एथेनॉल प्लांट सोनीपत में स्थित है।
सोनीपत में प्रताप सिंह कैरो की समाधि स्थल है। इसका संबंध संयुक्त पंजाब से था यह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना 1987 में की गई यह हरियाणा के प्रथम इंजीनियरिंग कॉलेज था।
सोनीपत में NIFTEM( राष्ट्रीय खाद्य तकनीकी उधम एवं प्रौद्योगिक संस्थान )की स्थापना 2012 में की गई ।
सोनीपत में कमला नेहरू विश्वविद्यालय 1974 में स्थापित हुआ।
हरियाणा में हॉर्टिकल्चर मंडी गन्नौर सोनीपत में स्थित है।
सोनीपत में मेगा फूड पार्क बरही में स्थित है ।
सोनीपत के ककरोई में सूक्ष्म जल विद्युत परियोजना 1999 में स्थापित की गई यह पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित है ।इसकी उत्पादन क्षमता 400 किलो है।
सोनीपत जिला सूरजमुखी के उत्पादन में हरियाणा में प्रथम स्थान पर है।
हरियाणा में सबसे नवनिर्मित नगर निगम सोनीपत की स्थापना 3 जुलाई 2015 को की गई।
हरियाणा का सबसे बड़ा
L A Wकॉलेज सोनीपत में है।
हरियाणा में एकमात्र केंद्रीय प्लास्टिक अभियंत्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान सोनीपत में है।
प्रमुख हस्तियां -
मेहर सिंह फौजी -बोरान सोनीपत से है। यह सुभाष चंद्र बोस के ड्राइवर थे और फौजी भाइयों के लिए रागनी गाते थे ।
अमित कुमार दहिया -यह कुश्ती खेल में 57 किलोग्राम में खेलते है।
20 वे कॉमनवेल्थ गेम्स में अमित कुमार दहिया ने स्वर्ण पदक जीता था ।
मौसम खत्री - सोनीपत से है यह कुश्ती खेलती है।
दीपा मलिक शॉट पुट की पैरा एथलेट है इनका जन्म भेस्वाल कला में हुआ ।रियो पैरा ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीता यह हरियाणा चुनाव अंबेसडर है ।
चौधरी लहरी सिंह स्वतंत्रता सेनानी था ।
गोयल हॉकी खिलाड़ी है ।
सतेंद्र डागर डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर सोनीपत 2000 में शुरुआत की थी ।
T Pअग्रवाल सोनीपत -फिल्मकार ।
बाजे भगत -सिरसान सोनीपत।
योगेश्वर दत्त -इन्होंने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता ।
मूलचंद जैन -गोहाना मूलचंद जैन राव बिरेंदर की सरकार में घरौंडा के विधायक थे ।वित्त मंत्री भी रहे। उन्होंने हरियाणा का गांधी भी कहते हैं।
दीपचंद बहमन हरियाणा का शेक्सपियर ।
पंडित लख्मीचंद- प्रसिद्ध सं वगी रागनी गायक था, इनका जन्म जाटी कला गांव में हुआ । इन्हे हरियाणा का सूर्य कवी , हरियाणा का तानसेन कहा जाता है । पंडित लख्मीचंद के गुरु मानसिंह को सूफी दर्शन मीरा की उपाधि मिली है ।जाट मेहर सिंह व मांगेराम लख्मीचंद के प्रिय शिष्य थे ।
धार्मिक स्थल -
गुरु तेग बहादुर संग्रहालय राई सोनीपत में है ।
सोनीपत के प्रमुख पर्यटक स्थल चकोर व एथनिक इंडिया है।
सेसैयया पर लेटे भगवान विष्णु की मूर्ति सोनीपत से प्राप्त हुई।
प्राचीन राम मंदिर सोनीपत में स्थित है ।
एटलस मन्दिर सोनीपत में स्थित है ।
पीर जमाल की मजार व मामा- भांजे की मजार सोनीपत में स्थित है जहां भगवान शिव की मूर्ति स्थापित है ।
डेरा बाबा बालक नाथ का मेला लगता है।
नवरात्रों पर मेला,सतकुम्भा का मेला -खेड़ी गुजरान गांव श्रावणमास मास अंतिम रविवार को लगता है।
रक्षाबंधन पर भी मेला सोनीपत में लगता है ।
*खेड़ी गुर्जर यह गांव सोनीपत से लगभग 25 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। एक कहानी के अनुसार महाभारत एवं पुराण काल में है चक्रवर्ती राजा चक्रवर्ती राजधानी था इस स्थान पर महाभारत काल के समय से मिट्टी के बर्तन प्राप्त हुए हैं।
गोहाना की प्रसिद्ध मिठाई जलेबी है ।
चीनी उद्योग ,साइकल उद्योग व कागज उधोग सोनीपत के प्रमुख उद्योग है ।
10 लाख से अधिक जनसंख्या वाला नगर सोनीपत है।
* राई में बाल ग्रह की स्थापना की गई हैं ।(0-4) साल के आपराधिक बच्चो को रखा जाएगा।
7-18 साल के आपराधिक लड़कों व लड़कियों को हिसार में रखा जाएगा।
सोनीपत में छोटु राम कुश्ती अकादमी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें