झज्जर जिले के बारे में
स्थापना -15 जुलाई 1997 नामकरण -छज्जू जाट के नाम पर।
उपनाम -शहीदों का शहर। उपमंडल- झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी ।
तहसील -झज्जर बहादुरगढ़ ,बेरी,मातनहेल ।
उप तहसील -सालावास ।खण्ड-झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी सालावास मातनहेल।
क्षेत्रफल -1834वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या-958405
जनसंख्या घनत्व- 523व्यक्ति वर्ग किलोमीटर।
साक्षरता दर-80.80 प्रतिशत। ऐतिहासिक तथ्य -
झज्जर को 12 वीं सदी में गोरी ने बसाया ।
झज्जर के बहादुरगढ़ को राठी जाटों में बसाया ।बहादुरगढ़ का प्राचीन नाम सरफाबाद था
1757 में बहादुर खां पठान ने बहादुरगढ़ पर शासन किया।
1865 में भगवान दास ने बहादुरगढ़ में एक तालाब का निर्माण करवाया ।
बहादुरगढ़ पर अंग्रेजों का अधिकार 1803 में किया।
बहादुरगढ़ को हरियाणा का प्रवेश द्वार कहा जाता है ।
1795 में झज्जर पर जॉर्ज थॉमस ने अधिकार किय।
झज्जर के बेरी कस्बे को बिरदो कानूनगो ने बसाया
बेरी का प्रथम युद्ध 1794 में जॉर्ज थॉमस व जाटों के मध्य हुआ इसमें थॉमस विजई रहा ।
18 57 की क्रांति में झज्जर से प्रमुख नेता अब्दुल रहमान खां थे इस क्रांति में बहादुरगढ़ के नवाब बहादुर जंग तथा दुजाना से क्रांति का नेता हसन अली थे।
18 57 की क्रांति में दुजाना के नवाब टुडे खान ने अंग्रेजों का साथ दिया।
1959 में हरियाणा का सबसे बड़ा पुरातात्विक संग्रहालय झज्जर पुरातत्व संग्रहालय की स्थापना आचार्य भगवान ने की।अन्य तथ्य -अरावली ताप विद्युत केंद्र की स्थापना एनटीपीसी, महात्मा गांधी खानपुर खुर्द, इंदिरा गांधी झाड़ली ,के रूप में 2011-12में हुई ।
भारत का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान बाढ़सा तथा नेशनल हार्ट रिसर्च सेंटर झज्जर जिले में बनाया जाएगा।
भारत का दूसरा बड़ा एम्स बाढ़सा में तथापरमाणु विश्वविद्यालय झज्जर के जसौर खेड़ी में प्रस्तावित है ।
1914 में हिंदी माध्यम की हरियाणा में पहली शाखा झज्जर में खोली गई
जगन्नाथ विश्वविद्यालय झज्जर स्थापना 2013 ।
जहांआरा बाग खेल स्टेडियम झज्जर
जय जवान योजना व पशुधन बीमा योजना की शुरुआत झज्जर में हुई।
अपना घर टूरिस्ट झज्जर के प्रतापगढ़ में है।
हरियाणा का पहला नवोदय स्कूल झज्जर में 1986 में स्थापित किया गया ।
2013 में झज्जर रेलवे से जुड़ा।
दीन दयाल आवास योजना की शुरुआत जनवरी2017 में हुई
1919 में हरियाणा की पहली अदालत झज्जर में खोली खोली गई ।
1999 में कारगिल युद्ध में हरियाणा में सबसे ज्यादा सहीद झज्जर जिले के हुए,इसी कारण झज्जर को सहीदो का शहर कहते हैं।
हरियाणा का सबसे बड़ा पशु मेला जहाजगढ़ में लगता है।
हरियाणा में घोड़ों का मेला झज्जर में लगता है।
हरियाणा में सबसे बड़ा बस स्टैंड झज्जर का है।झज्जर के प्रमुख उद्योग-
सूर्या रोशनी स्थापना -1973-74,
रिलैक्सो फुटवियर 1995 96, पारले बिस्कुट 1981 -82, सोमानी टाइल 1970
प्रमुख धार्मिक स्थल -
भीमेश्वरी मंदिर झज्जर के बेरी में है ।
झज्जर मे डिघल का शिवालय 1880 में लाला घणी राम ने बनवाया।
काजी की मस्जिद झज्जर के दूजाना मे है।
रुडमल का मंदिर झज्जर के बेरी में है ।तथा इसकी स्थापना
18 92 में रुडमल ने की।
निरच धाम झज्जर के बेरी में है।
इसे भगवान दास आश्रम भी कहा जाता है।
झज्जर के कुत्तानी कस्बे में ठाकुर दास मंदिर का निर्माण सोजी सिंह ने करवाया।
झज्जर में सुंदर झीलों के लिए प्रसिध्द भिंडावास वन्य जीव अभ्यारण केंद्र की स्थापना 1986 में हुई ।दूसरे वन्य जीव अभ्यारण केंद्र खपड़ा वास की स्थापना 1987 में हुई।
झज्जर के बहादुरगढ़ में प्रमुख पर्यटक स्थल गौरैया है ।
प्रमुख व्यक्ति -
मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड व मिस इंडिया ,जन्म 14 मई 1997 बामडोली बहादुरगढ़ के समीप। यह एनीमिया फ्री हरियाणा की ब्रांड अंबेसडर हैं। वह रोहतक में रहती हैं ।
पंडित दीनदयाल शर्मा -इन्होंने सनातन धर्म को पूरे हरियाणा में लोकप्रिय बनाया ।
रविंदरखत्रि- ग्रीको रोमन कुश्ती।
जगत जाखड़ चंद्रावल फिल्म के अभिनेता ।
गजेंद्र फोगाट -मलिकपुर ये एंडी छोरा के नाम से प्रसिद्ध है
श्रीराम शर्मा झज्जर- सप्ताहिक पत्रिका ,हरियाणा तिलक।
हरियाणा का नवरत्न- श्रीराम शर्मा ।
हरियाणा का इतिहासकार- श्रीराम शर्मा ।
बस्तीराम आर्य समाज प्रचारक खेड़ी सुल्तान गांव ।
मनु भाकर जन्म 18 फरवरी 2002
इसने 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर में स्वर्ण पदक जीता।
दलबीर सुहाग -बिशनपुर थल सेना अध्यक्ष ।
बजरंग पुनिया -कुश्ती।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें