रेवाड़ी जिले के बारे मे
स्थापना-1989
नामकरण-बलराम की पत्नी अथवा राजा रेवत की बेटी रेवती के नाम पर।
उपनाम- ब्रास सिटी अथवा पीतल नगरी ,तांबा नगरी, वीर सिटी,तिल्ला जुती नगरी।
उपमण्डल- रेवाड़ी, कोसली, बावल।
तहसील-रेवाड़ी, कोसली,बावल।
उपतहसील- धारूहेड़ा मनेठि , डेहना ,बावल।
खंड -रेवाड़ी ,खोल,जाटूसना, नाहड ,बावल ।
जनसंख्या -900 332
जनसंख्याघनत्व- 565 व्यक्ति वर्ग किलोमीटर ।
साक्षरता दर -82.33%
क्षेत्रफल- 1594 वर्ग किलोमीटर।ऐतिहासिक तथ्य-
17 वीं शताब्दी में औरंगजेब ने रेवाड़ी की जागीरदारी नंदराम आर्य को सौंप दी ।
18 57 की क्रांति का रेवाड़ी से प्रमुख नेता राव तुलाराम रहा ।राव तुलाराम हरियाणा की ओर से राष्ट्रीय स्तर के नेता थे उनका जन्म राव पूर्ण सिंह के घर रेवाड़ी में 9 दिसंबर 1825 को उनकी मृत्यु अफगानिस्तान में 23 सितंबर 1863को हुई ।यह दिन हरियाणा में शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
हेमू पानीपत के युद्ध में अकबर से 1556 में हार गया ।रेवाड़ी को ऐतिहासिक पटल पर लाने का श्रेय हेमूको जाता है ।
1880 में रेवाड़ी में स्वामी दयानंद सरस्वती ने गोशाला तथा आर्य समाज की शाखा स्थापित की। स्वामी दयानंद सरस्वती हरियाणा में 1878 में अम्बाला मेआए।
अन्य तथ्य -
1873 में हरियाणा में पहली रेल रेवाड़ी से दिल्ली चलाई गई ।
भारत की पहली सीएनजी डेमू ट्रेन 15 जनवरी 2015 को रेवाड़ी से रोहतक तक चलाई गई ।
.अनुसूचित जाति में सबसे ज्यादा साक्षरता वाला जिला रेवाड़ी 67 प्रतिशत है ।
.हरियाणा में सबसे ज्यादा पुरूष साक्षरता दर रेवाड़ी की है। हरियाणा का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन व सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन रेवाड़ी है ।
जनसंख्या के हिसाब में दूसरा सबसे छोटा जिला रेवाड़ी है
विश्व में प्रथम गोशाला रेवाड़ी 1879 में स्थापित की गई
रेवाड़ी अर्जुनायन गणराज्य की राजधानी थी ।
हीरो होंडा उद्योग की स्थापना धारूहेड़ा में हुई
रेवाड़ी का कुंड क्षेत्र सलेटी पत्थर के लिए प्रसिद्ध है ।
रेवाड़ी का बावलक्षेत्र अनुसूचित जाति विधानसभा सीट है ।
रेवाड़ी का प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण नाहड है इसकी स्थापना 30 जनवरी 1987 को हुई 2009 में इसे संवेदनशील घोषित किया गया ।
रेवाड़ी में झाबुआ एवं चिकारा प्रजनन केंद्र स्थित है।
प्रमुख हस्तियां -
बालमुकुंद गुप्त -गुड़ियानी- 1865 -1907 इन्होंने अपनी पत्रिका शिव शंभू का चिट्ठा नामक लेख से मार्ले मिंटो का विरोध किया ।
सर शादी लाल रेवाड़ी 1909 में ब्रिटिश सरकार ने इन्हें रायबहादुर की उपाधि दी 1913 में पंजाब उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाले प्रथम भारतीय थे।
राव बिरेंदर हरियाणा के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे।इन्होंने विशाल हरियाणा पार्टी का गठन किया। हरियाणा के प्रथम पुरुष विधानसभा अध्यक्ष थे
मोनिका सोनी ने रेवाड़ी के लता मंगेशकर कहा जाता है ।
धार्मिक स्थल-
प्रमुख घंटेश्वर मंदिर सनातन धर्म से संबंधित है ।
अकबर के द्वारा निर्मित रेड मस्जिद रेवाड़ी से रोहतक में स्थित है।
बाग वाला तालाब का निर्माण रेवाड़ी अहीर ने करवाया ।
तेज सिंह का तालाब रेवाड़ी के टाउन हॉल है।
मेले-
पीर बाबा का मेला -धारूहेड़ा
बाबा सूरज गिरी का मेला- खोरी गांव में ।
शिवरात्रि का मेला -बसंत पंचमी का मेला काठवास गांव ।
श्याम छड़ी का मेला -रेवाड़ी ।
*बर्तन रेवाड़ी के अलावा जगाधरी यमुना नगर में बनते है।
नोट-बर्तन नगरी जगाधरी व पीतल नगरी-रेवाड़ी।
रेवाड़ी के रामपुरा महल व इब्राहिम हजारी की मस्जिद प्रमुख धार्मिक स्थल है
रेवाड़ी के कोसली गाव के सबसे ज्यादा सैनिक भारतीय सेना में है।
हरियाणा का प्रथम कैंसर संस्थान मीरपुर रेवाड़ी में है।
ऐवर्स्ट पर चढ़ने वाली 2बार प्रथम महिला संतोष यादव का सम्बंध रेवाड़ी से है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें