भिवानी जिले के बारे मे
स्थापना -22 दिसंबर 1972 नामकरण -1433 में बने राजा नीम सिंह की पत्नी भानी देवी के नाम पर।
उपनाम- वस्त्र नगरी, मिनी क्यूबा, हरियाणा की काशी, धर्मार्थ व न्यासो का शहर, बॉक्सर नगरी।
उपमंडल -भिवानी, लोहारू, तोशाम ,तहसील ,भिवानी, बवानीखेड़ा, तोशाम ,लोहारू।
उप तहसील -बहल।
खंड -भिवानी ,बवानीखेड़ा, तोशाम, लोहारू, बहल, केरु।
ऐतिहासिक तथ्य -
1830 में विलियम फ्रेजर की हत्या लोहारू के क्रांतिवीर समसुद्दीन ने की बाद में उनको फांसी दे दी गई ।
लोहारू में 1857 की क्रांति का नेता अमीनुद्दीन था।
लोहारू -प्राचीन नाम -लोहारू जयपुर घराने के नरहरिदास की स्थापना की।
तोशाम -तोशाम में पानी के 8 कुण्ड हैं जिनमें अति सुंदर कुण्ड पंचतीर्थ है ।जिसको पांडा तीर्थ कहते हैं पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान 13 दिन यही बिताए थे।
1857 की क्रांति में भिवानी के गांव रोहनात में कुछ महिलाएं अंग्रेजों के भय से अपने बच्चों सहित कुएं में कूदकर जान दे दी थी। इसे शहीदी गांव का दर्जा दिया गया। इस गांव में आजादी के बाद पहली बार 26 जनवरी 2018 को तिरंगा फहराया गया।
नौरंगाबाद भिवानी में महात्मा बुध की संपूर्ण मूर्ति प्राप्त हुई है। ऐसी मूर्ति रोहतक से भी प्राप्त हुई है ।
सेठ नंदराम ने रोहतक व हिसार के अंग्रेजों को भिवानी जिले में बचाया जिसके बदले बाद में नंदराम के प्रयासों से गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया गया ।
22 अक्टूबर 1920 को गांधीजी अंबाला डिवीजन कांफ्रेंस का आयोजन भिवानी में किया तथा इस कॉन्फ्रेंस में गांधीजी ने अंग्रेजो के लिए पहले बार सैतान शब्द का प्रयोग किया ।
1921 में गांधी जी ने हरियाणा रुलर कांफ्रेंस का आयोजन भिवानी में किया ।
1919 में के .ए. देसाई व नेकी राम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की शाखा भिवानी में स्थापित की।
1928 में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बारदोली आंदोलन में नेकी राम शर्मा शामिल हुए व जेल भी गए।
तोशाम की बरादरी को पृथ्वीराज की कचहरी के रूप में प्रसिद्ध थी।
1957में श्री सनातन धर्म व 1968 में सीताराम शास्त्री ने ब्रह्माचार्य आश्रम की स्थापना भिवानी में की।
योद्धा गणराज्य भिवानी में भी मौजूद था इस गणराज्य की राजधानी नौरंगाबाद थी। मुख्य रूप से यह गणराज्य रोहतक से संबंधित था ।
1967 -68में सूरजभान ने हड़प्पा संस्कृति के नगर मिताथल की खोज की। यहां से तांबे के 13 छल्ले वह दो भाले प्राप्त हुए ।मिताथल से गुप्त व कुषाण कालीन सोने व चांदी के सिक्के प्राप्त हुए है।
भिवानी के भानी ग्राम की पुष्टि आईने अकबरी की पुस्तक करती है ।
लोहारू के किले का निर्माण 1570में सामन्त अर्जुन देव ने बनवाया।
अन्य तथ्य -
भिवानी का प्रसिद्ध नृत्य लूर नृत्य है ।यह बांगर क्षेत्र में भी प्रसिद्ध है।
भिवानी में नहर 1893 में निर्मित की गई ।
सबसे ज्यादा भेड़ -बकरियां भिवानी जिले में है।
भिवानी के अलग पुर गांव में 8 करोड़ की लागत से फुटबॉल का ऐस्ट्रोटरफ बनेगा ।
2 अक्टूबर 1975 हरियाणा ग्रामीण बैंक भिवानी में खोला।
भिवानी सिविल अस्पताल का निर्माण छोटू राम ने अपनी पुत्री कमल देवी की याद में करवाया। शुरुआत में इसका नाम लेडी हेली अस्पताल था।
चनाना गांव हरियाणा में स्ट्रॉबेरी का हब है
सावधिक पुरुष एवं महिला ग्रामीण जनसंख्या भिवानी जिले की है।
भिवानी के प्रमुख खनिज लोह आस्यक ग्रेनाइट है।
चना, तिलहन व दलहन के उत्पादन में भिवानी प्रथम स्थान पर है।
भीवानी में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय की स्थापना 2014 में की गई।
हरियाणा में सबसे कम वर्षा सिरसा ,हिसार ,भिवानी ,महेंद्रगढ़ प्रति वर्ष 25 से 30होती है ।
वह हरियाणा की सबसे छोटी नहर जुइ नहर भिवानी जिले में है।
हरियाणा में सर्वप्रथम लिफ्ट सिस्टम फव्वारा सिंचाई का प्रथम चरण भिवानी महेंद्रगढ़ में शुरू हुआ ।
भिवानी की प्रमुख उत्पादक सिंचाई परियोजना वीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती नहर परी योजना, इंदिरा गांधी नहर परियोजना लोहारू प्रसिद्ध है।
भिवानी छोटा चिड़ियाघर की स्थापना -1982 -83 तथा
चिकारा प्रजनन केंद्र की स्थापना 1985 -86 में भिवानी के केरु में हुई ।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना 3 नवंबर 1969 में चंडीगढ़ में हुई ।इसे भिवानी में स्थानांतरित 1981 में किया गया। प्रथम अध्यक्ष -बीएस आहूजा, सचिव- विश्वानंद ,वर्तमान में अध्यक्ष -जगबीर सिंह ।
शिक्षा बोर्ड की तरफ से सर्व प्रथम परीक्षा दसवीं की 1970 में की गई ।उसके बाद आठवीं की 1976 में परीक्षा का आयोजन किया तथा 1987 मे 12वीं की परीक्षा का आयोजन हुआ ।देश में स्कूल स्तर पर पहली बार सेमेस्टर सिस्टम हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से 2006 में लागू किया गया।
हरियाणा ओपन बोर्ड की स्थापना 1994 में हुई।प्रमुख हस्तियां- रणबीर सिंह महेंद्रा पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष, बनारसी दास गुप्ता -आपातकाल के दौरान हरियाणा के सीएम बने, सेठ किरोड़ीमल प्रसिद्ध समाजसेवी, सेवी विजेंद्र कुमार मुक्के बाज ,बंसीलाल हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, श्रुति चौधरी व किरण चौधरी बंसीलाल की पुत्री व पुत्रवधू है।
प्रमुख धार्मिक में दर्शनीय स्थल- मैना पर्यटक स्थल ,हिरण पार्क महम, नोरंग पर्यटक स्थल महम, दिनी मस्जिद 1140 में निर्माण, महम की बावड़ी ,गुरुद्वारा लाखन माजरा ,तथा मांजी साहिब का गुरुद्वारा ,गउकर्ण तालाब ,तिल्यार झील ,लाल मस्जिद रेवाड़ी व भिवानी में भी है ,शीशे वाली मस्जिद ,काजी की मस्जिद।
हरियाणा का सबसे प्राचीन मंदिर विष्णु मंदिर तोशाम में स्थित है।
गौरी शंकर का मंदिर व भूतों का मंदिर भिवानी जिले में प्रसिद्ध मंदिर है ।
तोशाम अथवा पांडव तीर्थ स्थल भिवानी तोशाम में है ।
बाबा मुंगीपा धाम अष्टकुण्ड पंचतीर्थ और रंगीला की मस्जिद भिवानी जिले में है ।
प्रसिद्ध मेले ,- सती का मेला रमक कला भादो पंचमी ।
पूर्णमासी का मेला तोशाम में ।
नाग बाबा का मेला नव राजगढ़ नाग पूजा पर ।
मुंगीपा का मेला रेवासा कार्तिक चौदस ।
बाबा खेड़ी वाले का मेला नौरंगाबाद रक्षाबंधन पर।
पर्यटक स्थल रेड रोबिन बयां,जलतरंग लोहारू ।
गौरी स्योरण:-लोहारू ब्रांड अंबेसड़ेर राष्ट्रीय कल्याण विभाग,
निर्मला स्योरण:- एथलेटिक्स -लोहारू।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें