चरखी दादरी जिले के बारे में
स्थापना 18 सितंबर 2016 को इसकी घोषणा हुई और गठन 16 नवंबर 2016 को हुआ।
नामकरण- प्राचीन समय में एक प्रसिद्ध तालाब में दादुर और मेंढक रहने के कारण ।
उपमंडल -दादरी एवं बाढ़ड। तहसील -दादरी ,बोद कला ।
खंड- दादरी ।
चरखी दादरी हरियाणा का 22 वा जिला बना।
दादरी के नजदीक चरखी गांव राजा बिलहान सिंह द्वारा स्थापित किया गया।
चरखी दादरी तहसील हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील है ।
इसके अंतर्गत 184 गांव आते हैं।
दादरी के आसपास अनेक रमणीक के डेरे हैं ।बाबा मुखराम नाथ की समाधि स्थल भी है।
चरखी दादरी के नजदीक कपूरी की पहाड़ी एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है ।
चरखी दादरी राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी पर स्थित है।
भारत का एकमात्र स्थल हिलना अथवा परकपि पत्थर दादरी के कल्याणी गांव में पाया जाता है।
चरखी दादरी विमान दुर्घटना 12 नवंबर 1996 । यह फोगाट गांव में गिरी ,सऊदी अरब एयरलाइन इसमें 349 लोग मारे गए थे ।
रानी ला चरखी दादरी से जैन धर्म की मूर्तियां मिली है।
1939 मैं सेठ डालमिया ने यहां एक सीमेंट फैक्ट्री स्थापित की थी जिसका निर्माण जर्मनी इंजीनियरों द्वारा किया गया था।
प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल-
पीर मुबारक शाह की मजार- कल्याणा गांव ।
रंगीला हनुमान मंदिर- दादरी इमलोटा मंदिर- इमलोटा केदारनाथ अग्रवाल इंस्टिट्यूट- चरखी दादरी
बाबा गुलाब गिरी का मेला आषाढ़ के दशमी को मेला लगता है ।
स्वामी दयाल मेला- चरखी दादरी में लगता है।
गुरु नानक सत्संग भवन चरखी दादरी में ।
बाबा जोहार, सुभाष चौक की गुरु नानक सत्संग सभा आदि यहां के प्रसिद्ध धार्मिक मंदिर व स्थल हैं।
डेरिंगो रेस्टोरेंट -दादरी
रेस्ट हाउस- दादरी
प्रमुख व्यक्ति -
प्रसिद्ध दंगल मूवी महावीर सिंह फोगाट की इन्हीं बेटियों पर आमिर खान द्वारा अभिनय की हुई है जो 2016 में बनी थी।
दादरी जिले के गांव बलाली में देश को बबीता फोगाट व विनेश फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है।
लीलाराम -मंदोला कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता।
उमेद सिंह -बॉक्सर ,फतेहगढ़।
राजकुमार सांगवान- बॉक्सर कविता चहल- नीमड़ी गांव से है दो बार स्वर्ण पदक विजेता- 2013 में नार्थ आयरलैंड गेम्स में 2017 में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में।
हुकम चंद -भूतपूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा चरखी दादरी से संबंधित थे ।
गिरवर सिंह बॉक्सर का सम्बंध चरखी दादरी से है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें