मेवात( नूह) हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 2 अक्टूबर 2004 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्य के 20 जिले की घोषणा की थी ।उस समय इस जिले का नाम सत्यमेव पुरम रखा गया था। इस जिले का मुख्यालय नूह में बनाया गया।
भारत की स्वतंत्रता पर बंटवारे के समय मेवात की बहुसंख्यक मुस्लिम जनता भारत छोड़कर जब पाकिस्तान जा रही थी तब महात्मा गांधी ने इन्हें रोकते हुए समान व्यवहार, संपूर्ण सुरक्षा और विकास की गारंटी दी थी। हरियाणा के 20 जिले के रूप में इसका नाम सत्यपुरम रखा गया था। वर्ष 2005 में कांग्रेस सरकार के गठन के पश्चात इस जिले का नाम मेवात रखा गया।
स्थिति- हरियाणा के दक्षिणी भाग में स्थित है ।इसके उत्तर में गुड़गांव, पूर्व में फरीदाबाद, पश्चिम व दक्षिण में राजस्थान, दक्षिण पूर्व में उत्तर प्रदेश का मथूरा जिला है।
स्थापना- 4 अप्रैल 2005 में हुई क्षेत्रफल- 1507 किलोमीटर जनसंख्या- 2011 के अनुसार 10 89 406
जनसंख्या घतत्व- 729 लिगनुपात-
906 महिलाएं एक हजार पुरुषों पर।
उप मंडल -फिरोजपुर, झिरका,नूह।
उप तहसील -नगीना ।
तहसील -फिरोजपुर ,झिरका, पुनहाना, तावडू।
अन्य तथ्य -सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से हरियाणा का सबसे पिछड़ा इलाका है ।इस क्षेत्र के विकास हेतु 1980 में मेवात विकास बोर्ड का गठन किया गया था ।इसका अध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है।
. मेवात का प्रसिद्ध नृत्य रतवाई हैं।
. देश का पहला चलने वाले अथवा मोबाइल कोर्ट 9 जिले में 4 अगस्त 2007 से पुनहाना से शुरू किया।
मेवात की प्रसिद्ध नदी इंदौरी नदी है हरियाणा का पहला शौच मुक्त गांव अथवा o df गाव मेवात का मरोरा गांव जून 2017 में बना। इसे ट्रंप गांव के नाम से भी जाना जाता है ।
बिजली विभाग से संबंधित उदय योजना की शुरुआत मेवात जिले से हुई ।
धातु एवं खनिज व्यापार कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का मुख्यालय मेवात में है।
प्रमुख व्यक्ति ऐतिहासिक तथ्य-
अकबर केस समय मेवात का तावडू क्षेत्र रेवाड़ी परगने का हिस्सा था ।
हसन खा मेवाती यहां के प्रसिद्ध व्यक्ति थे जिसने 1527 में बाबर के खिलाफ युद्ध में राणा सांगा का साथ दिया वह लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए ।शहीद हसन खां मेवाती सरकारी कॉलेज नूह में 2013 में स्थापित हुआ।
तय्यब हुसैन- हरियाणा के एकमात्र व्यक्ति जो तीन राज्यों में मंत्री रहे ।हरियाणा ,राजस्थान, उत्तर प्रदेश ।
ख्वाजा अहमद -लेखक व पत्रकार ।
मोहम्मद यासीन खा-4 नवंबर 1896 यहां के लोग आसीन खा भी करते थे ।
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल- तावडू का किला राजा ताहड़ सिंह ने बनवाया।
मेवात को हरियाणा में झूलती मीनारो का शहर भी कहा जाता है।
दौड़ का किला -1351 से 1388 फिरोजशाह तुगलक द्वारा बनाया गया।
चुहि मल का तालाब तथा मूई का तालाब मेवात जिले में है।
भारत का कंट्री क्लब व क्लासिक गोल्फ रिसॉर्ट मेवात जिले में है।
दौहरा मंदिर फिरोजपुर तथा शिव मेला मेवात के पुनहाना में लगता है ।
कोटला झील ,चन्देली झील व सगेल झील उजिना मेवात जिले में है ।
शेख मूसा की मजार मेवात जिले में है ।
मेवात घराना संगीत के क्षेत्र में प्रसिद्ध घराणा था।
मेवात के साथ राजस्थान के अलवर भरतपुर तथा उत्तर प्रदेश का मथुरा जिले का भाग लगता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें