राष्ट्रीय पक्षी- मयूर
- भारत सरकार ने 1963ई. में मयूर (पावो क्रिसटेसस) को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया। हंस के आकार के इस रंग बिरंगे पक्षी की गर्दन लम्बी आँख के नीचे सफेद निसान ओर सिर पर पंख के आकार की कलंगी होती है ।मादा मयूर का रंग भूरा होता है । मादा मयूर की अपेक्षा नर मयूर अत्यधिक सुंदर होता है। नर मयूर अपने पंखों को फैलाकर नाचता है व बड़ा ही आकर्षक दृश्य पैदा करता है।
- भारत वन प्रणाली (सुरक्षा) अधिनियम,1972 के अंतर्गत इसे पूर्ण संरक्षण प्राप्त है।
- सिकंदर महान मोर की सुंदरता से प्रभावित होकर 'भारत विजय' की निशानी के रूप में इसे अपने साथ ले गया था ।
- भारत से पूर्व म्यांमार भी 'मयूर 'को राष्ट्रीय पक्षी घोषित कर चुका है।
- 1963 में मोर को राष्ट्रीय पक्षी की मान्यता के बाद इसे मारना क़ानूनन अपराध घोषित किया गया ।
- भरतीय पुराण के अनुसार मोर सुब्रह्मण्य का
- मोर की औसत आयु 10 से 25 वर्ष के बीच होती है ।
- ये ज्यादातर भरतीय उपमहाद्वीप व दक्षिणी पूर्वी एशिया में पाए जाते है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें