झज्जर जिले के बारे में स्थापना - 15 जुलाई 1997 नामकरण -छज्जू जाट के नाम पर। उपनाम -शहीदों का शहर। उपमंडल- झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी । तहसील -झज्जर बहादुरगढ़ ,बेरी,मातनहेल । उप तहसील -सालावास ।खण्ड-झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी सालावास मातनहेल। क्षेत्रफल -1834वर्ग किलोमीटर जनसंख्या-958405 जनसंख्या घनत्व- 523व्यक्ति वर्ग किलोमीटर। साक्षरता दर-80.80 प्रतिशत। ऐतिहासिक तथ्य - झज्जर को 12 वीं सदी में गोरी ने बसाया । झज्जर के बहादुरगढ़ को राठी जाटों में बसाया ।बहादुरगढ़ का प्राचीन नाम सरफाबाद था 1757 में बहादुर खां पठान ने बहादुरगढ़ पर शासन किया। 1865 में भगवान दास ने बहादुरगढ़ में एक तालाब का निर्माण करवाया । बहादुरगढ़ पर अंग्रेजों का अधिकार 1803 में किया। बहादुरगढ़ को हरियाणा का प्रवेश द्वार कहा जाता है । 1795 में झज्जर पर जॉर्ज थॉमस ने अधिकार किय। झज्जर के बेरी कस्बे को बिरदो कानूनगो ने बसाया बेरी का प्रथम युद्ध 1794 में जॉर्ज थॉमस व जाटों के मध्य हुआ इसमें थॉमस विजई रहा । 18 57 की क्रांति में झज्जर से प...